पाली क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

ई-विशेषांक

​Middle East संकट के बीच एक्शन में मंत्री Ram Mohan Naidu, Airlines की बुलाई हाई-लेवल मीटिंग 

मध्य पूर्व में उत्पन्न हो रही स्थिति और अंतरराष्ट्रीय हवाई संचालन पर इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सभी संबंधित हितधारकों के साथ तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की व्यापक समीक्षा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि समीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जारी किए गए कई हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और नोटाम (अत्यावश्यक आपातकालीन सूचना आदेश) के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन की निरंतरता और वास्तविक समय समन्वय सुनिश्चित करना था।  इसे भी पढ़ें: गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें…भारत ने UAE में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की, ईरानी हमलों में अबू धाबी में एक की मौतमंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं संचालित करने वाली भारतीय एयरलाइनों को संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी हवाई क्षेत्र संबंधी सलाह, नोटाम और मार्ग प्रतिबंधों की निरंतर निगरानी करने की सलाह दी गई है। एयरलाइनों को निर्देश दिया गया है कि वे वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्थापित आकस्मिक योजना प्रक्रियाओं के अनुसार, जहां भी आवश्यक हो, उड़ानों का समय पर मार्ग परिवर्तन या डायवर्जन सुनिश्चित करें।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि भारतीय विमानन कंपनियों या विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति में सूचना के सुचारू प्रवाह और उचित समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय विदेश मंत्रालय के साथ भी निकट संपर्क में है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से पूरे पश्चिम एशिया सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएईए) और इजराइल ने शनिवार को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। यूएई की एमिरेट्स और एतिहाद लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करती हैं।  इसे भी पढ़ें: West Asia में छिड़ा महायुद्ध, खाड़ी क्षेत्र में मिसाइलों की गूंज, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया!‘कतर एयरवेज ग्रुप’ ने कहा कि कतर का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उसने दोहा से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। इजराइल जा रहे विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया गया और बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को वापस भेज दिया गया। एमिरेट्स ने कहा कि यूएई के हवाई क्षेत्र के बंद होने से उसकी कई उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों से ऑनलाइन अपनी उड़ान की स्थिति जांचने का आग्रह किया। यह विमानन कंपनी दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होती है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा का सबसे व्यस्त केंद्र है।  

Enable Notifications OK NO